Dollar vs Rupee: रुपये को अभी और गिरने दे RBI, ऐसा क्यों बोले पूर्व गवर्नर सुब्बाराव

Dollar vs Rupee: पूर्व आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा कि बाहरी दबाव झेलने के लिए रुपये को और गिरने देना चाहिए। महंगाई बढ़ने पर पहले तरलता प्रबंधन अपनाया जाए, ब्याज दर बढ़ाना अंतिम विकल्प हो।

Dollar vs Rupee : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए आरबीआई को रुपये में थोड़ी और गिरावट आने देनी चाहिए। उनका कहना है कि कमजोर रुपया देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से बचाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत को किसी एक स्तर पर रोकने की कोशिश करने के बजाय उसे बाजार की परिस्थितियों के अनुसार चलने देना बेहतर होता है। पीटीआई-भाषा को दिए एक विशेष इंटरव्यू में सुब्बाराव ने कहा कि विनिमय दर यानी रुपये की कीमत को संभालने के लिए ब्याज दरों का इस्तेमाल केवल अंतिम विकल्प के तौर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर बार रुपये को बचाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जाएंगी, तो इसका असर देश की आर्थिक वृद्धि पर पड़ सकता है।

Dollar vs Rupee, RBI, D Subbarao, Indian Rupee, Rupee Fall, RBI Former Governor, RBI MPC Meeting, Inflation, Repo Rate, Monetary Policy

रुपये को और गिरने देना चाहिए, घबराने की जरूरत नहीं: पूर्व आरबीआई गवर्नर सुब्बाराव (तस्वीर- istock/X)

पश्चिम एशिया संकट से बढ़ा दबाव

इन दिनों पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर भारतीय मुद्रा पर भी दिखाई दे रहा है। इसी दबाव के कारण रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इस महीने की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 97.15 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया था। जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से रुपया डॉलर के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत तक गिर चुका है। वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 6.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले एक साल में रुपये की कीमत 10 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हुई है।

End of Feed