Dollar Vs Rupee: आज 1 डॉलर की कीमत 95 रुपये से अधिक हुई, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

कच्चे तेल की कीमत 125 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने का असर आज रुपये के भाव पर हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आज बड़ी गिरावट आई है।

Dollar vs Rupee: ईरान और अमेरिका में एक बार फिर युद्ध शुरू होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार और करेंसी पर हुआ है। रुपया टूटकर अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। बता दें कि रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.20 पर पहुंच गया। इसके बाद और गिरावट बढ़ी। 11 बजे तक रुपया टूटकर 95.31 पर आ गया है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

RUPEE cRASH

रुपया धड़ाम

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 125 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जिससे भारत का आयात खर्च बढ़ने की आशंका है। वहीं, पश्चिम एशिया में संभावित व्यापक संघर्ष की चिंताओं ने निवेशकों की बेचैनी बढ़ा दी है जिससे डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पर और दबाव पड़ सकता है।

End of Feed