घर में फॉल्स सीलिंग है? गर्मी के मौसम में आपकी एक गलती पड़ सकती है जान पर भारी!

​​घरों में फॉल्स सीलिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। छतों को आकर्षक लुक देने, लाइटें छुपाने और कमरे को ठंडा रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसके खतरों से पूरी तरह अनजान होते हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में एसी (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन इसके साथ ही शॉर्ट सर्किट और एसी ब्लास्ट की घटनाएं भी बढ़ लगी हैं। हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में एसी फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने के कारण पूर्व आईएएस अधिकारी की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य लोग किसी तरह बच पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग को भड़काने और कमरे को पल भर में गैस चैंबर बनाने में घर के इंटीरियर यानी 'फॉल्स सीलिंग' (False Ceiling) ने सबसे बड़ी और खतरनाक भूमिका निभाई। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरों को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली फॉल्स सीलिंग सिर्फ फैशन या जरूरत की चीज नहीं है, बल्कि थोड़ी सी लापरवाही से यह एक जानलेवा जाल भी बन सकती है।

False Ceiling AC Blast

ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि अगर आपके घर में फॉल्स सीलिंग हैं तो गर्मी के मौसम में आपको कौन कौन सी बातों पर ध्यान देना चाहिए जिससे आपकी एक गलती आपकी जान पर भारी न पड़े।

End of Feed