DMart CEO neville noronha resigns after 20 years: डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड ने घोषणा की है कि सीईओ और एमडी नेविल नोरोंहा जनवरी 2026 में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद छोड़ देंगे। उनकी जगह अंशुल असावा को नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
कंपनी के मुताबिक, "नेविल नोरोंहा ने अपने अनुबंध का नवीनीकरण न कराने का फैसला किया है। उन्होंने कंपनी को 20 वर्षों की शानदार सेवा दी है, जिसमें उन्होंने डीमार्ट को सिर्फ 5 स्टोर्स से बढ़ाकर 380 स्टोर्स तक पहुंचाया।"
डीमार्ट के विकास में नेविल नोरोंहा की भूमिका
नेविल नोरोंहा जनवरी 2004 में डीमार्ट से जुड़े थे। उनके नेतृत्व में डीमार्ट ने ₹50,000 करोड़ वार्षिक राजस्व का आंकड़ा पार किया। कंपनी में उनके पास 1.95% हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत ₹4,700 करोड़ से अधिक है। डीमार्ट के चेयरमैन सीबी भावे ने कहा, "नेविल का योगदान कंपनी की नींव के रूप में हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कुशलता, निष्पक्षता और ग्राहक मूल्य पर जोर देते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।"
Who is Anshul Asawa डीमार्ट के नए सीईओ कौन हैं?
अंशुल असावा ने आईआईटी रुड़की और आईआईएम लखनऊ से पढ़ाई की है। वह मार्च 2025 में डीमार्ट से जुड़ेंगे। असावा ने यूनिलीवर में 30 साल बिताए हैं।
उन्होंने एशिया और यूरोप में उत्पाद श्रेणियों के विकास का नेतृत्व किया। भारत में डिजिटलाइजेशन पहल और बिक्री-डिस्ट्रिब्यूशन सुधारों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। फरवरी 2026 में नेविल नोरोंहा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद, असावा डीमार्ट के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे।
