Dixon Technologies ने चीनी कंपनी के साथ मिलकर बनाया 370 करोड़ का नया जॉइंट वेंचर

Dixon Technologies : कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह जॉइंट वेंचर LCD और TFT-LCD डिस्प्ले मॉड्यूल्स के उत्पादन और बिक्री पर केंद्रित होगा। इन मॉड्यूल्स का इस्तेमाल टीवी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर मॉनिटर और ऑटोमोबाइल डिस्प्ले जैसे उपकरणों में किया जाता है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत में ही आधुनिक डिस्प्ले तकनीक का निर्माण करना है।

Dixon Technologies: घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज कंपनी Dixon Technologies ने एक और बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है। कंपनी ने चीन की HKC Overseas के साथ मिलकर डिस्प्ले मॉड्यूल निर्माण के लिए 370 करोड़ रुपये का संयुक्त उद्यम (Joint Venture) बनाने की घोषणा की है। यह कदम भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।

Dixon Technology

Dixon Technology

टीवी और मोबाइल के लिए डिस्प्ले मॉड्यूल

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह जॉइंट वेंचर LCD और TFT-LCD डिस्प्ले मॉड्यूल्स के उत्पादन और बिक्री पर केंद्रित होगा। इन मॉड्यूल्स का इस्तेमाल टीवी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर मॉनिटर और ऑटोमोबाइल डिस्प्ले जैसे उपकरणों में किया जाता है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत में ही आधुनिक डिस्प्ले तकनीक का निर्माण करना है।

End of Feed