Diwali Stock Picks: दिवाली नजदीक है। ऐसे में अपने पोर्टफोलियो को चमकाने के लिए निवेशक अच्छे शेयरों की तलाश में होंगे। इस मौके पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने संवत 2081 के लिए कुछ टॉप शेयर चुने हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ये शेयर रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से लेकर फाइनेंस और फार्मा सेक्टर के हैं। इन शेयरों में ग्रेविटा इंडिया, अरविंद स्मार्टस्पेसेज और आयनॉक्स विंड शामिल हैं।
दिवाली पर चुने हुए शेयर
ये भी पढ़ें -
Axis Securities के चुने हुए शेयर
ग्रेविटा इंडिया, अरविंद स्मार्टस्पेस और आयनॉक्स विंड
ब्रोकरेज फर्म ने ग्रेविटा इंडिया के लिए 3,000 रुपये का टार्गेट प्राइस (टीपी) दिया है, जो मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से 38% अधिक है। वहीं रियल एस्टेट कंपनी अरविंद स्मार्टस्पेस के स्टॉक पर 1,085 रुपये का टीपी दिया है, जो 37% की बढ़त है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक आयनॉक्स विंड पर 270 रुपये का टीपी दिया है, जो 31% की ग्रोथ है।
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, एचजी इंफ्रा और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
ब्रोकरेज फर्म ने ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के स्टॉक पर 27% की ग्रोथ के साथ 2,150 रुपये का टीपी दिया है। एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के लिए 1,700 रुपये का टीपी है। ये 27% रिटर्न दे सकता है। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर के लिए टीपी 25% की ग्रोथ के साथ 800 रुपये का टीपी दिया है।
ल्युपिन, इंडियन होटल्स और यूएनओ मिंडा
ल्युपिन के लिए 2,600 रुपये का टीपी है। यानी इससे 22% रिटर्न की उम्मीद है। इंडियन होटल्स को 800 रुपये के टीपी के साथ खरीदा जा सकता है। इससे 22% रिटर्न मिल सकता है। अंत में बात करें यूएनओ मिंडा की तो ब्रोकरेज फर्म ने ऑटोमोटिव कंपोनेंट मेकर के लिए स्टॉक पर 18% की बढ़त के साथ 1,090 रुपये का टीपी दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
