रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट ने दिया 78 दिन के बोनस का तोहफा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बोनस का तोहफा मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को अप्रूव कर दिया है।

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार 770 कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लाखों रेल कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

railway bonus

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला बोनस का तोहफा

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मिला तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से यह फैसला वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे के प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। इस बोनस पर सरकार कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की। इस दौरान रेल यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही।

End of Feed