बिजनेस

Emami Dividend Record Date: बोरो प्लस बनाने वाली कंपनी दे रही 400 फीसदी का डिविडेंड; जानें कब है रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 10, 2024, 09:25 AM IST

Dividend Stock, Emami Dividend Record Date: । इस तरह वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 400 प्रतिशत का डिविडेंड यानी 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की हिस्सेदारी पर मिलेंगे।

Image

Emami Dividend Record Date: बोरो प्लस बनाने वाली कंपनी दे रही 400 फीसदी का डिविडेंड; जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock, Emami Dividend Record Date: बोरो प्लस बनाने वाली और देश की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक इमामी (Emami) ने प्रत्येक स्टॉक पर 400 प्रतिशत के बंपर डिविडेंड पेमेंट को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड एक कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को बिजनेस में उनके निवेश के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। इसका भुगतान कंपनी अपनी कमाई से नकद में करती है।

Emami Dividend 2024 Amount: इमामी डिविडेंड 2024 अमाउंट

डिविडेंड का कैलकुलेशन और पेमेंट हमेशा प्रत्येक स्टॉक के फेश वैल्यू पर किया जाता है। इस तरह वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 400 प्रतिशत का डिविडेंड यानी 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की हिस्सेदारी पर मिलेंगे। एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "निदेशक मंडल ने 400 प्रतिशत के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है, जो वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर है।"

Emami Dividend 2024 Record Date: इमामी डिविडेंड 2024 रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इमामी ने अगले डिविडेंड या कॉर्पोरेट कार्रवाई में शेयरधारकों की भागीदारी की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि 19 फरवरी निर्धारित की है।

Emami Dividend 2024 Ex-Date: इमामी डिविडेंड 2024 एक्स डेट

कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की पूर्व तिथि 16 फरवरी निर्धारित की है।

Emami Dividend 2024 Share Price History: इमामी डिविडेंड 2024 शेयर इतिहास

इमामी एसएंडपी बीएसई 500 में शामिल स्टॉक है। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, इमामी के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 3.76 प्रतिशत की गिरावट आई है और YTD आधार पर 15.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इमामी Q3FY24 परिणाम

घरेलू कारोबार में सपाट वृद्धि के साथ कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 1 प्रतिशत बढ़कर 996 करोड़ रुपये हो गया। "दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाले नौ महीनों के लिए, कंपनी के राजस्व में 5% की वृद्धि देखी गई, साथ ही ग्रॉस मार्जिन में 290 आधार अंकों की वृद्धि हुई। EBIDTA में 11% की वृद्धि हुई, मार्जिन 27.5% तक बढ़ गया, जो 170 आधार अंकों की वृद्धि का संकेत देता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article