बिजनेस

Dividend ex-Date: अगले सप्ताह 30 कंपनियों के डिविडेंड एक्स-डेट: एशियन पेंट्स, ट्रेंट और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर रहें फोकस में

Dividend ex-Date: अगले सप्ताह (9 से 13 जून) में कई बड़ी कंपनियों के शेयर डिविडेंड के कारण निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। एशियन पेंट्स, ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, इंडियन बैंक, टाटा केमिकल्स जैसी कंपनियां अपने डिविडेंड की एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। डिविडेंड कंपनी की कमाई से शेयरधारकों को दिया जाने वाला लाभांश होता है। एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने पर ही निवेशक को डिविडेंड मिलेगा। इस सप्ताह कुल 30 कंपनियों के डिविडेंड से जुड़े अपडेट्स निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

Image

रिकॉर्ड और एक्स-डेट अगले हफ्ते

Photo : Times Now Digital

Dividend ex-Date: अगले सप्ताह (9 जून से 13 जून तक) कई बड़ी कंपनियों के शेयर अपने डिविडेंड के कारण निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। डिविडेंड वह राशि होती है जो कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में प्रदान करती है। यह कंपनी की कमाई से नकद में दी जाती है और शेयर के फेस वैल्यू के आधार पर निर्धारित होती है। इस सप्ताह एशियन पेंट्स, ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज सहित कुल 30 कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड होंगे।

कंपनियों के डिविडेंड और एक्स-डेट की लिस्ट

  • नेल्को (Nelco): ₹1 डिविडेंड, एक्स-डेट 9 जून
  • एशियन पेंट्स (Asian Paints): ₹20.55 डिविडेंड, एक्स-डेट 10 जून
  • इंडियन बैंक (Indian Bank): ₹16.25 डिविडेंड, एक्स-डेट 10 जून
  • जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया: ₹15 डिविडेंड, एक्स-डेट 10 जून
  • टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: ₹27 डिविडेंड, एक्स-डेट 10 जून
  • टाटा एल्क्सी (Tata Elxsi): ₹75 डिविडेंड, एक्स-डेट 11 जून
  • अवांटेल (Avantel): ₹0.20 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस: ₹0.85 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • जेपी लक्श्मी सीमेंट: ₹6.50 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • टाटा केमिकल्स: ₹11 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • ट्रेंट लिमिटेड: ₹5 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • स्वस्तिक सेफ डिपॉजिट & इन्वेस्टमेंट्स: ₹1 डिविडेंड, एक्स-डेट 12 जून
  • एसीसी लिमिटेड: ₹7.50 डिविडेंड, एक्स-डेट 13 जून
  • अडानी एंटरप्राइजेज: ₹1.30 डिविडेंड, एक्स-डेट 13 जून
  • अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ): ₹7 डिविडेंड, एक्स-डेट 13 जून

डिविडेंड एक्स-डेट क्या है?

डिविडेंड एक्स-डेट वह समय है जिस दिन से कोई शेयरधारक डिविडेंड पाने का हकदार नहीं होता। यदि कोई निवेशक एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदता है, तो वह इस बार के डिविडेंड का लाभ नहीं उठा पाएगा। इसलिए एक्स-डेट से पहले निवेशक को शेयर खरीद लेना चाहिए ताकि वह आने वासे डिविडेंड का फायदा उठा सके।

डिविडेंड का क्या है महत्व

डिविडेंड निवेशकों के इनकम का सोर्स है और कंपनी की वित्तीय सेहत का भी संकेत होता है। इस हफ्ते आने वाले डिविडेंड कई निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर साबित हो सकते हैं। खासकर उन निवेशकों के लिए जो शेयर मार्केट में लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और नियमित डिविडेंड की तलाश में हैं।

कंपनी का नामक्या मिलेगा (रुपये)डेट
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेडडिविडेंड 2.0 13-जून-25
एप्कोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 4.513-जून-25
अडानी टोटल गैस लिमिटेडडिविडेंड 0.2513-जून-25
बीसीपीएल रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 1.013-जून-25
केनरा बैंकफाइनल डिविडेंड 4.013-जून-25
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 1.013-जून-25
इमको एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 5.013-जून-25
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 1.513-जून-25
इंडिजीन लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 2.013-जून-25
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड-$डिविडेंड 2.713-जून-25
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 11.013-जून-25
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 2.0513-जून-25
शारदा मोटर इंडस्ट्रीज लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 32.513-जून-25
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 1.213-जून-25
स्मृति ऑर्गेनिक्स लिमिटेडफाइनल डिविडेंड 1.513-जून-25

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article