बिजनेस

Disney भारत में बंद करेगी बिजनेस, अंबानी या फिर अडानी कौन मजबूत दावेदार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 7, 2023, 03:30 PM IST

Disney will close business in India: कंपनी भारत में अपनी स्ट्रीमिंग और टेलीविजन कारोबार बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ओटीटी कारोबार में नए जंग की शुरुआत भी हो गई है। ये कारोबारी जंग अंबानी और अडाणी ग्रुप के बीच है।

Image

Disney भारत में बंद करेगी बिजनेस, अंबानी या फिर अडानी कौन मजबूत दावेदार

Disney will close business in India: अमेरिकी फर्म वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) कंपनी भारत में अपना बिजनेस समेटने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में अपनी स्ट्रीमिंग और टेलीविजन कारोबार बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ओटीटी कारोबार में नए जंग की शुरुआत भी हो गई है। ये कारोबारी जंग अंबानी और अडाणी ग्रुप के बीच है।

खरीदार की तलाश में कंपनी

वॉल्ट डिज्नी अपने भारतीय बिजनेस को बेचने के लिए एक खरीदार की तलाश कर रही है। इसके लिए वो अडाणी और सन टीवी (Sun Tv) से संपर्क में है। अडाणी समूह (Adani Group) के मालिक गौतम अडाणी और सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन डिज्नी से संपर्क में है

अडाणी या अंबानी किसे मिलेगी डिज्नी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक वॉल्ट डिज्नी कंपनी अपना भारतीय कारोबार समेटने के लिए कई कंपनियों से बात कर रही है। बताया जा रहा है कि अडाणी इसके लिए डिज्नी से संपर्क में है। अगर दोनों के बीच बात बन जाती है तो डिज्नी का भारतीय कारोबार अडाणी समूह के हाथों में आ जाएगा। ऐसे में OTT की जंग में अंबानी और अडाणी दोनों आमने-सामने आ जाएंगे। अंबानी समूह जियो सिनेमा के जरिए पहले से इस कारोबार में एंट्री कर चुका है। अगर अडाणी के हाथों में डिज्नी आ जाती है तो OTT पर जियो को डिज्नी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article