बिजनेस

​Direct Tax Collection India 2025: प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 15.88 प्रतिशत बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये पर

​Direct Tax Collection India 2025: चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.88% बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा। सकल कर संग्रह 20.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक, रिफंड में 42.49% की वृद्धि।

Image

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में तेजी

Photo : iStock

Direct Tax Collection India 2025: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 15.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग 16.90 लाख करोड़ रुपये रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के अनुसार, गैर-कंपनी कर संग्रह 8.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत आयकर कर शामिल है।

चालू वित्त वर्ष में अबतक (12 जनवरी, 2025 तक) शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह लगभग 7.68 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं शुद्ध रूप से प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 44,538 करोड़ रुपये रहा है।

दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक

इस अवधि के दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ‘रिफंड’ जारी किए गए। यह एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 42.49 प्रतिशत अधिक है।

एक अप्रैल से 12 जनवरी के बीच सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 प्रतिशत बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष करों से 22.07 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

इसमें 10.20 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर संग्रह, 11.87 लाख करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर और अन्य कर शामिल हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article