बिजनेस

डिनर लेकर आ गए ! जब स्विगी ने SRK के घर पहुंचाया तंदूरी चिकन से लेकर कबाब, पिज्जा; बादशाह भी हैरान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 13, 2023, 10:29 AM IST

Swiggy Delivered Food Shah Rukh Khan Bungalow: फूड डिलीवरी फर्म Swiggy ने सोमवार को सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले 'मन्नत' में कई तरह का खाना भेज दिया।

Image

जन्नत के पास Swiggy के डिलीवरी बॉय

Photo : Twitter

Swiggy Delivered Food Shah Rukh Khan Bungalow: फूड डिलीवरी फर्म Swiggy ने सोमवार को सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले 'मन्नत' में कई तरह का खाना भेज दिया। दरअसल शाहरुख खान अपने ट्वीटर फॉलोवर्स के साथ 15 मिनट का सवाल-जवाब कर रहे थे। जिसमें उनके फैन्स उनसे सवाल पूंछ रहे थे और वह जवाब दे रहे थे। इस बीच एक यूजर ने जब उनसे पूंछा कि, ' खाना खाया क्या भाई?' तो बॉलीवुड एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, " क्यों भाई आप स्विगी से हो...भेज दोगे क्या?

डिलीवरी बॉय ने मन्नत के बाहर तस्वीरें खिंचवाई

जैसे ही शाहरुख ने ये ट्वीट किया उसे स्वीगी ने देखते ही अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दिया कि हम हैं स्विगी से, भेज दें क्या? जबकि खान ने ट्विटर पर बातचीत का आगे कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद स्विगी ने एक और ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें डिलीवरी कर्मियों के एक समूह को मन्नत के बाहर तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाया गया है। और पोस्ट पर कैप्शन लिखा गया कि हम स्विगी से हैं और हम रात का खाना लेकर पहुंचे गए हैं।

इतने तरह के पकवान हुए डिलीवर

खान के आवास पर डिलीवर किए जाने वाले भोजन में फारसी दरबार का तंदूरी चिकन, लक्की का कबाब, हुंडो पिज्जा का पिज्जा , जीएफबी का बर्गर , रॉयल चाइना का चाइनीज व्यंजन और ले 15 मैक्रॉन का डेजर्ट शामिल था। 2013 में स्थापित, स्विगी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। जिसकी शहरों बहुत ज्यादा मौजूदगी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article