बिजनेस

Delhi Airport:दिल्ली एयरपोर्ट का विमानों की पार्किंग फीस बढ़ाने की तैयारी, जानें क्या महंगी होगी हवाई यात्रा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 4, 2023, 02:39 PM IST

DIAL Parking Fees: एयरलाइंस कंपनियों के ये विमान लंबे समय से उड़ान नहीं भर रहे हैं और एक तरह से सेवा से बाहर हैं। इसलिए उसने इसी तरह के लंबे समय से खड़े विमानों के लिए एयरलाइंस कंपनियों से ज्यादा शुल्क वसूलने का की योजना बनाई है।

Image

एयरलाइंस कंपनियों के ये विमान लंबे समय से उड़ान नहीं भर रहे हैं।

Photo : iStock

DIAL Parking Fees: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ऑपरेटर कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एयरलाइंस कंपनियों से थोड़ी एक्स्ट्रा वसूली करने की योजना बनाई है। दरअसल कई एयरलाइंस अपने विमानों को दिल्ली हवाई अड्डे की ‘प्लेन पार्किंग स्पेस’ में खड़ा करके रखती हैं। डायल ने इन्हीं विमानों की पार्किंग फीस बढ़ाने की योजना बनाई है।

डायल का कहना है कि एयरलाइंस कंपनियों के ये विमान लंबे समय से उड़ान नहीं भर रहे हैं और एक तरह से सेवा से बाहर हैं। इसलिए उसने इसी तरह के लंबे समय से खड़े विमानों के लिए एयरलाइंस कंपनियों से ज्यादा शुल्क वसूलने का की योजना बनाई है, क्योंकि ये विमान एयरपोर्ट के पार्किंग स्पेस पर कब्जा कर लेते हैं और इससे हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स के ऑपरेशन में दिक्कत आती है।

पार्किंग में खड़े हैं विमान

हाल में कई एयरलाइंस कंपनियों के विमानों में इंजन की खराबी पाई गई। इसमें प्रैट एंड व्हिटनी के इंजन वाले एयरबस के विमान शामिल हैं. इसके चलते ‘गो फर्स्ट’ जैसी एयरलाइंस तक बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। वहीं इंडिगो और एअर इंडिया के भी कई विमानों में तकनीकी खराबी देखी गई है और ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है। ये विमान एयरपोर्ट के पार्किंग स्पेस पर कब्जा कर लेते हैं।

डायल के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि इस समय दिल्ली हवाईअड्डे पर इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया समेत अलग-अलग एयरलाइंस के करीब 64 विमान यूं ही खड़े हैं। इनमें इंडिगो के 24 विमान, स्पाइसजेट के 6, एअर इंडिया के 2 और अलायंस एयर का एक विमान शामिल हैं। वहीं ऑपरेशन बंद कर चुकी एयरलाइंस गो फर्स्ट के 23, जूम एयर के 5 और जेट एयरवेज के 3 विमान भी हवाई अड्डे पर खड़े हैं। जबकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीएआई) पर विमानों के लिए 295 पार्किंग स्पेस हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article