Dhirubhai Ambani Reliance Industries: देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पिता धीरूभाई अंबानी ने साल 1957 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर, 1932 को गुजरात में हुआ था। धीरूभाई को अपने शुरुआती जीवन काफी बुरे वक्त से गुजरना पड़ा था। धीरूभाई की वित्तीय स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है उन्हें आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।
Reliance Industries Dhirubhai Ambani: धीरूभाई अंबानी ने साल 1957 में रिलायंस की स्थापना थी
Dhirubhai Ambani Reliance Industries: धीरूभाई अंबानी
धीरूभाई अंबानी ने अपना जीवन चलाने के लिए पढ़ाई छोड़ने के बाद गठिया बेचते थे। पैसा कमाने के लिए धीरूभाई 17 साल की उम्र में ही यमन चले गए थे। जहां भारत की सबसे बड़ी कंपनी के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने पेट्रोल पंप पर 300 रुपये की तनख्वाह वाली नौकरी की थी। धीरूभाई शुरू से ही अपना काम जबरदस्त मेहनत और लगन के साथ करते थे। लिहाजा, उन्हें पेट्रोल पंप का मैनेजर बना दिया गया।
Dhirubhai Ambani Reliance Industries: धीरूभाई अंबानी
धीरूभाई अंबानी साल 1957 में वापस भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद धीरूभाई बिजनेस के बारे में काफी कुछ समझ चुके थे। उन्होंने एक्सपीरियंस किया कि भारत में पोलिस्टर की जबरदस्त डिमांड है और विदेशों में भारतीय मसालों की काफी मांग रहती है। फिर क्या था, धीरूभाई ने रिलायंस कॉमर्स कॉरपोरेशन नाम से अपनी कंपनी की शुरुआत की। रिलायंस कॉमर्स कॉरपोरेशन का ऑफिस मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में था, जिसका एरिया सिर्फ 500 वर्ग फीट था।
Dhirubhai Ambani Reliance Industries: धीरूभाई अंबानी ने की थी भारत की सबसे बड़ी कंपनी की स्थापना
500 वर्ग फीट के ऑफिस से शुरू हुआ रिलायंस कॉमर्स कॉरपोरेशन आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के रूप में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। धीरूभाई का निधन 6 जुलाई 2002 को मुंबई में हुआ। दुनिया को अलविदा कहने से पहले धीरूभाई अंबानी अपने दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को बिजनेस सिखा चुके थे। आज की तारीफ में धीरूभाई के बड़े बेटे मुकेश अंबानी न सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को चला रहे हैं बल्कि भारत के सबसे धनी व्यक्ति भी हैं।
