धनतेरस 2024 vs 2025: 2024 में खरीदा 10 ग्राम सोने की कीमत आज कितनी?

Gold price On Dhanteras 2024 vs 2025: एक साल पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹76,250 थी। लेकिन 2025 तक यह पीली धातु ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। इस वर्ष अब तक सोना 35 से ज्यादा बार नई ऊंचाई छू चुका है, जिससे इसकी मांग और निवेशकों का भरोसा साफ झलकता है।

Gold price On Dhanteras 2024 vs 2025 : एक साल पहले, भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹76,250 हुआ करती थी। लेकिन 2025 में आते-आते, यह पीली धातु अपने उच्चतम से उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इस साल अब तक 35 अधिक बार उच्च कीमतों का नया रिकॉर्ड बना चुका है। खासकर अगस्त 2025 से सोने में जो जबरदस्त तेजी देखी गई है उसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो तेजी दर्ज की गई, वह 2008 के बाद की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।

Gold price On Dhanteras

एक साल में कितना बढ़ा सोना (तस्वीर-istock)

एक साल में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल

अगर पिछले साल की बात करें तो 17 अक्टूबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,250 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 22 कैरेट की कीमत ₹71,583 और 18 कैरेट की कीमत ₹58,555 थी। लेकिन ठीक एक साल बाद 17 अक्टूबर 2025 को यही 24 कैरेट सोना ₹1,29,584 तक पहुंच गया है। 22 कैरेट की कीमत ₹118699 और 18 कैरेट ₹97188 हो चुकी है। आज 18 अक्टूबर को शनिवार है, इसलिए बाजार बंद होने की वजह से 17 अक्टूबर वाला भाव मान्य रहेगा।

End of Feed