बिजनेस

Office Space: 7 प्रमुख शहरों में सितंबर तिमाही में ऑफिस स्पेस की मांग 14 प्रतिशत बढ़ी, जानिए पूरी डिटेल

Demand For Office Space: शुद्ध मांग की गणना नए अधिग्रहीत स्थल को, खाली किए गए स्थल से घटाकर की जाती है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर के दौरान बेंगलुरु में कार्यालय स्थल की शुद्ध मांग बढ़कर 41.4 लाख वर्ग फुट हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 23.8 लाख वर्ग फुट थी।

Image

ऑफिस स्पेस की मांग बढ़ी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ी ऑफिस स्पेस की मांग
  • 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ
  • 7 प्रमुख शहरों में बढ़ी मांग

Demand For Office Space: देश के सात प्रमुख शहरों में बेहतर मांग के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कार्यालय स्थल की शुद्ध मांग सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी जेएलएल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में कार्यालय स्थल की शुद्ध मांग 1.21 करोड़ वर्ग फुट रही, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 1.07 करोड़ वर्ग फुट थी।

ये भी पढ़ें -

शुद्ध मांग बढ़कर 41.4 लाख वर्ग फुट

शुद्ध मांग की गणना नए अधिग्रहीत स्थल को, खाली किए गए स्थल से घटाकर की जाती है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर के दौरान बेंगलुरु में कार्यालय स्थल की शुद्ध मांग बढ़कर 41.4 लाख वर्ग फुट हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 23.8 लाख वर्ग फुट थी।

शुद्ध मांग सालाना आधार पर बढ़ी

इस साल के पहले नौ महीनों में शुद्ध मांग सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 3.10 करोड़ वर्ग फुट रही है। जेएलएल इंडिया ने कहा, “पिछले दशक में भारत के लिए जनवरी-सितंबर, 2024 में कुल शुद्ध मांग, 2019 की समान अवधि की संख्या के बाद दूसरे स्थान पर है।” (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article