ब्रिक्स समिट की वजह से 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी, जानें बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Delhi Bank Holiday: नई दिल्ली में 18वें BRICS Leaders' Summit का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में हर दूसरे बैंक ग्राहक के मन में सवाल है कि क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे?

Delhi Bank Holiday: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Leaders' Summit) का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी वजह से 11 सितंबर यानी शुक्रवार को दिल्ली और नई दिल्ली के कई सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। ऐसे में बैंक ग्राहकों के मन में भी सवाल है कि क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक भी बंद रहेंगे? अगर आप भी इस दिन बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे को लेकर जानकारी ले लेनी चाहिए।

Delhi Bank Holiday

क्या दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? (Photo: iStock)

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे या बंद?

11 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को नई दिल्ली के लिए बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यानी ब्रिक्स समिट के कारण सरकारी कार्यालय बंद होने के बावजूद दिल्ली में बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से काम होगा। हालांकि, अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश जमा करना, चेक से जुड़ा काम, KYC या किसी दूसरी बैंकिंग सर्विस के लिए ब्रांच जाना तो 11 सितंबर को बैंक जाने से पहले अपनी बैंक ब्रांच की तरफ से जारी स्थानीय सूचना जरूर देख लें।

End of Feed