बिल्डर ने फ्लैट देने में की देरी? EMI से GST तक, इन खर्चों से हो सकता है नुकसान

Delayed Flat Possession: अक्सर लोग अपना खुद का घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर बिल्डर तय समय पर फ्लैट का पजेशन नहीं दे?

Delayed Flat Possession: अपना घर खरीदने के लिए अक्सर लोग जीवनभर की बचत लगा देते हैं और होम लोन (Home Loan) भी लेते हैं। लेकिन अगर बिल्डर तय समय पर फ्लैट का पजेशन नहीं देता, तो खरीदार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ घर का इंतजार बढ़ता है, वहीं दूसरी तरफ होम लोन की EMI, किराया और अन्य खर्च जारी रहते हैं। इतना ही नहीं, फ्लैट का सौदा रद्द करने पर भी पूरी रकम वापस मिले यह जरूरी नहीं-

Delayed Flat Possession

बिल्डर ने फ्लैट देने में की देरी तो क्या होगा? (Photo: iStock)

फ्लैट नहीं मिला, फिर भी भरनी पड़ सकती है EMI

आपको यह समझने की जरूरत है कि अगर आपने फ्लैट खरीदने के लिए होम लोन लिया है तो बिल्डर की देरी से बैंक के प्रति आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। बैंक और खरीदार के बीच लोन का समझौता अलग होता है। इसलिए बिल्डर के पजेशन में देरी करने पर भी EMI चुकानी पड़ सकती है। अगर आप बिना उचित समाधान के किस्तें रोक देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है और बैंक वसूली की कार्रवाई भी कर सकता है।

End of Feed