बिजनेस

Bank Holiday: गजब की छुट्टियां, नए साल के पहले 10 दिनों में आठ दिन बंद रहेंगे बैंक

Christmas bank holidays: नए साल का आगमन होने में अब केवल 10 दिन बाकी हैं, लेकिन इस दौरान बैंक आठ दिन बंद रहेंगे। क्रिसमस के कारण इस महीने के आखिरी सप्ताह में बैंक पांच दिन बंद रहने वाले हैं।

Image

बैंकों की छुट्टी।

Photo : BCCL

Christmas bank holidays: नए साल का आगमन होने में अब केवल 10 दिन बाकी हैं, लेकिन इस दौरान बैंक आठ दिन बंद रहेंगे। क्रिसमस के कारण इस महीने के आखिरी सप्ताह में बैंक पांच दिन बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही नए साल के पहले दो दिन भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI द्वारा दी गई बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची और उनका विवरण।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्रिसमस के हफ्ते में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोहिमा और आईजॉल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस के नेशनल हॉलिडे के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर (गुरुवार): कुछ राज्यों में क्रिसमस के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर (शुक्रवार): कुछ राज्यों में क्रिसमस के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

नए साल से पहले 30 और 31 दिसंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

  • 30 दिसंबर (सोमवार): शिलॉन्ग में यू किआंग नांगबाह के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव (कुछ राज्यों में लोकल छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे)।

क्रिसमस का त्योहार और बैंक की छुट्टियां

भारत में क्रिसमस का त्योहार बेहद जोश और खुशी से मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल ईसाई समुदाय द्वारा, बल्कि सभी धर्मों के लोगों द्वारा बड़े प्यार से मनाया जाता है। घरों में सजावट, केक बनाना और एक-दूसरे को उपहार देना इस दिन की खासियत है। गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिसमस का जश्न खासतौर पर देखने लायक होता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article