बिजनेस

ET Now Global Business Summit 2024: UPI ने बदल दी इंश्योरेंस की दुनिया, 2047 तक हर भारतीय के पास होगा बीमा- देबाशीष पांडा

ET Now Global Business Summit 2024: ​उन्होंने कहा कि ​​दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित और तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद के साथ भारत के वित्तीय क्षेत्र में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। देबाशीष पांडा ने कहा कि इंश्योरेंस राष्ट्र के आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है।

Image

IRDAI Chairman Debashish Panda

Photo : Times Now Digital

ET Now Global Business Summit 2024: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन देबाशीष पांडा में ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के मंच से बीमा सेक्टर के भविष्य को लेकर विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस भारत के आर्थिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बीमा 60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

हर भारतीय के पास होगा बीमा

उन्होंने कहा कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित और तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद के साथ भारत के वित्तीय क्षेत्र में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। यह विशेष रूप से यूपीआई जैसी अभूतपूर्व पहल से प्रेरित है। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक हर भारतीय के पास होगा बीमा।

फाइनेंशियल सर्विस में जोरदार इजाफा

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स टू क्लिक ट्रांजिशन के बीच बीमा एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरा है। यह देश की आर्थिक ताकत को मजबूत करने वाले इकोसिस्टम को और मजबूत करता है। भारत के वित्तीय क्षेत्र की ग्रोथ के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक दशक में भारत की फाइनेंशियल सर्विस में बढ़ोतरी अभूतपूर्व रही है। UPI ने भारत के वित्तीय परिदृश्य को बदल दिया है। इस तरह का विशाल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पहेली का एक हिस्सा मात्र रहा है।

60 लाख रोजगार

GBS में IRDAI के चेयरमैन, देबाशीष पांडा ने कहा कि हम जल्दी ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत इनोवेशन के लिए तैयार है। देबाशीष पांडा ने कहा कि इंश्योरेंस राष्ट्र के आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इंडिया इंश्योरेंस दुनिया में 10वें नंबर पर है और 2032 तक यह छठवे पायदान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इंश्योरेंस इंडस्ट्री ने 60 लाख रोजगार दिए हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article