बिजनेस

Dalai Lama के फोन का रिचार्ज करते थे ट्विटर के पूर्व CEO,वजह जान रह जाएंगे दंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 19, 2023, 01:16 PM IST

Dalai Lama Phone Bill: एक साक्षात्कार में, इवान विलियम्स ने उस मजेदार पल को याद किया जब उन्हें ट्विटर पर दलाई लामा को लाने के लिए उनका अकाउंट खोलने का काम सौंपा गया था।

Image

दलाई लामा

Photo : BCCL

Dalai Lama Phone Bill:ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व CEO इवान विलियम्स ने दलाई लामा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दलाई लामा को ट्विटर पर ऐड करने के बाद कई सालों तक फोन के पर्सनल बिल का पेमेंट किया है। ब्लूमबर्ग के एक इंटरव्यू में, विलियम्स ने उस मजेदार क्षण को याद किया जब उन्हें ट्विटर पर दलाई लामा को लाने के लिए और उनका खाता खुलवाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि दलाई लामा उस समय ब्लैकबेरी (Blackberry) का फोन यूज करते थे।

ट्विटर को यूज करने का तरीका भी बताया

जब विलियम्स दलाई लामा से मिले, तो उन्होंने महसूस किया कि आध्यात्मिक नेता को वास्तव में एप के बारे में जानकारी नहीं थी कि यह कैसे काम करता है। इसलिए, उसे थोड़ा सा हाथ थामना पड़ा, एक खाता खोलना पड़ा और उसे एक ब्लैकबेरी फोन भी देना पड़ा ताकि वह ट्विटर का उपयोग कर सके।

2009 से ट्विटर पर एक्टिव हैं दलाई लामा

दलाई लामा के ट्विटर अकाउंट पर गौर करें पता चलता है उन्होंने ट्विटर पर पहली बार एंट्री फरवरी 2009 में की थी। उनके 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके ट्वीट आमतौर पर वैश्विक शांति, मानवता, शिक्षा और करुणा के इर्द-गिर्द केंद्रित होते हैं। जैक डोरसी ने मार्च 2006 में ट्विटर लॉन्च किया था। विलियम्स ने 17 अप्रैल, 2009 को ओपरा विन्फ्रे शो में अपनी उपस्थिति को भी याद किया और उनसे अपना पहला ट्वीट पोस्ट करवाया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article