डाबर के पास 7000 करोड़ कैश, कंपनी को शॉपिंग के लिए नए ब्रांड की तलाश

Dabur In Acquisition Mode: इस साल की शुरुआत में डाबर ने ब्रांडेड मसालों और मसाला बाजार में प्रवेश करने के लिये बादशाह मसाला में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। अब वह वह हेल्थ केयर से लेकर पर्सनल केयर क्षेत्र में अधिग्रहण के अवसर तलाश रही है।

Dabur In Acquisition Mode:तेल, साबुन, शैम्पू जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर इंडिया बड़े अधिग्रहण की तैयारी में है। कंपनी के पास इस समय 7000 करोड़ का कैश है और वह हेल्थ केयर से लेकर पर्सनल केयर क्षेत्र में अधिग्रहण के अवसर तलाश रही है। इसके अलावा वह डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अधिग्रहण की तैयारी में भी है। इस साल की शुरुआत में डाबर ने बादशाह मसाला में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

dabur cash

डाबर की नई तैयारी

क्या है प्लानिंग

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने कहा है कि डाबर ऑनलाइन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है, जिसमें ई-कॉमर्स चैनल और डी2सी यानी सीधे ग्राहकों को सामान की बिक्री का कारोबार शामिल है। वह मौजूदा ब्रांड के तहत अधिक इन्नोवेटिव प्रोडक्ट तथा अधिग्रहण के माध्यम से पैठ बढ़ाने की योजना बना रही है।मल्होत्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हम वहां इन्नोवेशल ला रहे हैं। ये मौजूदा ब्रांड के और कुछ नये ब्रांड के आधार पर आएंगे जिन्हें हम पेश कर सकते हैं। हम एक नये ब्रांड के अधिग्रहण पर भी विचार कर रहे हैं। कंपनी अधिग्रहण के साथ स्किन केयर के क्षेत्र में नये ब्रांड पेश करना चाहती है।

End of Feed