बिजनेस

DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 12 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5वें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के तहत 12 प्रतिशत की वृद्धि की। इससे 17 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। जानें कब से फायदा मिलेगा।

Image

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा (तस्वीर-Canva)

DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार (25 फरवरी 2025) को 5वें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के तहत अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 12 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी किया, जो 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।

DA Hike: एरिया का भी होगा भुगतान

सरकारी प्रस्ताव (GR) के मुताबिक 443 प्रतिशत से संशोधित डीए 455 प्रतिशत का भुगतान फरवरी 2025 के वेतन के साथ कैश में किया जाएगा, जिसमें 1 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक का बकाया (Arrear) भी शामिल है।

DA Hike: 17 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

महाराष्ट्र वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी से करीब 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

DA Hike: आगे भी लागू रहेंगे मौजूदा प्रक्रियाएं और प्रावधान

सरकारी प्रस्ताव (GR) में कहा गया है कि महंगाई भत्ते (DA) वितरण के संबंध में मौजूदा प्रक्रियाएं और प्रावधान भविष्य में भी लागू रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि संशोधित महंगाई भत्ते (DA) पर खर्च सरकारी कर्मचारियों के लिए संबंधित वेतन और भत्ते के तहत आवंटित बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा। अनुदान प्राप्त संस्थाओं और जिला परिषद कर्मचारियों के लिए व्यय को उनकी वित्तीय सहायता के लिए निर्दिष्ट उप-शीर्षों के अंतर्गत दर्ज किया जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article