DA Hike Coming Soon: लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे, केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। सरकार नवरात्रि में DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसके तहत 3-4 फीसदी तक डीए बढ़ाया जा सकता है। नई बढ़ोतरी के दायरे में मौजूदा केंद्रीय कर्मचारी के साथ पेंशनर्स भी आएंगे। और यह एक जुलाई 2023 से लागू होगा। सरकार त्योहारों के पहले DA का ऐलान कर फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने की भी उम्मीद करेगी। देश में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स हैं।
3-4 फीसदी हो सकती है बढ़ोतरी
इसलिए बढ़ गई है उम्मीद
अगर पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड देखा जाय को सरकार ने नवरात्रि के मौके पर डीए और डीआर बढ़ाने का ऐलान करती आई है। साथ ही इस समय कर्मचारियों के हाथ एक मुश्त पैसा आने से इकोनॉमी को भी बूस्ट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी केंद्र सरकार 15 अक्टूबर के बाद कभी भी डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
कितना बढ़ेगा DA
इंडस्ट्रियल लेबर के लिए नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW)के आधार पर अगर DA कैलकुलेशन के फॉर्मूले को लागू किया जाय तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3- 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 45-46 फीसदी तक हो सकता है। DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि मंहगाई राहत (DR) पेंशनर्स को दी जाती है। जिसे साल में 2 बार बढ़ाया जाता है। और वह जनवरी और जुलाई से लागू होता है। इसके पहले मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA और DR में 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। अभी तक मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक आदि राज्य सरकारों ने अपने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
