बिजनेस

DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता

7th Pay Commission, DA Hike: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया। इससे 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों को फायदा होगा।

Image

पंजाब में बढ़ा महंगाई भत्ता (तस्वीर-Canva)

7th Pay Commission, DA Hike: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा मिला है। छोटी दिवाली के दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पंजाब सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के परिजनों को दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को उनके महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने एक नवंबर से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मंजूरी दे दी। इस तरह डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनधारकों और उनके परिजनों को फायदा होगा। उन्होंने कर्मचारियों को राज्य प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि उनके हितों की रक्षा करना और उनका कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article