DA Hike 2026: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इस साल कई राज्यों ने खोला खजाना, कहां कितना बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें पूरी लिस्ट

DA Hike 2026: वर्ष 2026 में केंद्र के बाद असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब समेत कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

DA Hike 2026 : देशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए साल 2026 आर्थिक राहत लेकर आया है। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के तहत केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई से महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में संशोधन करती है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन के खर्च को संतुलित करना होता है। केंद्र सरकार के बाद देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के जरिए DA को 58% से बढ़ाकर 60% करने के बाद, भारतीय बैंक संघ (IBA) और भारतीय रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों के लिए भत्तों में वृद्धि की घोषणा की थी। इसके बाद कई राज्यों ने अपने-अपने कर्मचारियों के लिए बकाया और नए भत्तों की किस्तों को मंजूरी दी है।

DA hike 2026, Dearness Allowance, Dearness Relief, 7th Pay Commission, state government employees, pension hike

राज्यों में बढ़ा महंगाई भत्ता: जानें किन-किन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिला फायदा

दक्षिण भारतीय राज्यों की घोषणाएं: केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु

केरल:- राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 35% से बढ़कर 37% हो गया है। बढ़ा हुआ भत्ता अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ नवंबर में दिया जाएगा। इससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे पहले फरवरी 2026 में भी राज्य ने DA को 25% से बढ़ा कर 35% किया था।

End of Feed