DA Hike 2024: केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वेरिएबल या वीडीए) में बदलाव की घोषणा की है, जिससे उनकी मंथली सैलरी में वृद्धि होगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार नई वेतन दर 1 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगी, जिसका मकसद श्रमिकों को बढ़ते खर्चों से निपटने में मदद करना है। वीडीए को हर साल दो बार संशोधित किया जाता है। इसे आखिरी बार अप्रैल 2024 में अपडेट किया गया था। वेतन को कर्मचारी के कौशल के आधार पर तय किया जाता है, जिनमें अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल शामिल हैं। वहीं क्षेत्र के आधार पर भी ये तय किया जाता है। क्षेत्रों को ए, बी और सी कैटेगरी में तय किया जाता है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें -
कितनी होगी बढ़ोतरी
ताजा संशोधन के बाद सेक्टर "ए" में अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़कर 783 रुपये प्रति दिन या 20,358 रुपये प्रति माह हो जाएंगी। इसमें निर्माण, सफाई, लोडिंग और अनलोडिंग के कर्मचारी शामिल हैं। इसी में अर्ध-कुशल श्रमिक अब 868 रुपये प्रति दिन या 22,568 रुपये प्रति माह कमाएंगे।
कुशल और क्लरिकल कर्मियों के लिए बढ़ोतरी
कुशल और क्लरिकल कर्मियों के साथ-साथ बिना हथियार वाले वॉच और वार्ड कर्मचारियों के लिए नया वेतन 954 रुपये प्रति दिन या 24,804 रुपये प्रति माह है। अत्यधिक कुशल पेशेवरों, जैसे कि हथियारों वाले वॉच और वार्ड कर्मचारियों को 1,035 रुपये प्रति दिन या 26,910 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।
यह संशोधन पिछले छह महीनों में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि पर आधारित होता है। सरकार 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को VDA में संशोधन करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वेतन मुद्रास्फीति के साथ बढ़े।
