बिजनेस

Coindcx पर साइबर अटैक! 4.42 करोड़ डॉलर उड़े, क्या सेफ है आपका पैसा?

CoinDCX ने खुद जानकारी दी कि उनके एक इंटरनल ऑपरेशनल वॉलेट से यह चोरी हुई है। कंपनी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत कदम उठाए हैं – जैसे कि सिस्टम को सुरक्षित करना, एक्सचेंज पर ट्रेडिंग रोकना और एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू करना।

Image

Coindcx पर साइबर अटैक! Pic Credit: iStock

Photo : iStock

भारत की एक बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी CoinDCX पर हाल ही में बड़ा साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकर्स ने कंपनी के इंटरनल अकाउंट से करीब $4.4 मिलियन (लगभग ₹366 करोड़) की डिजिटल करेंसी चुरा ली है। इसके बाद CoinDCX ने अपनी Web3 सर्विस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

क्या हुआ हमला?

CoinDCX ने खुद जानकारी दी कि उनके एक इंटरनल ऑपरेशनल वॉलेट से यह चोरी हुई है। कंपनी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत कदम उठाए हैं – जैसे कि सिस्टम को सुरक्षित करना, एक्सचेंज पर ट्रेडिंग रोकना और एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू करना।

ग्राहकों के फंड पूरी तरह सुरक्षित

CoinDCX ने अपने सभी यूजर्स को आश्वस्त किया है कि यह हमला सिर्फ उनके इंटरनल वॉलेट पर हुआ है। यूजर्स की फंडिंग और एसेट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही Web3 सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।

ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म की भी मदद ली

इस मामले की जांच के लिए CoinDCX ने ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म Cyvers की मदद ली है। Cyvers ने बताया कि यह एक बड़ी चोरी थी और हमलावर ने एक साथ कई ट्रांजैक्शन के ज़रिए इस चोरी को अंजाम दिया।

कंपनी की प्रतिक्रिया

कंपनी के को-फाउंडर नीरज खंडेलवाल ने कहा कि CoinDCX अपने यूजर्स की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

क्या है CoinDCX?

CoinDCX भारत की एक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, जो लोगों को बिटकॉइन, एथेरियम जैसे डिजिटल कॉइन खरीदने-बेचने की सुविधा देती है। भारत में क्रिप्टो निवेशकों के बीच इसका बड़ा यूजरबेस है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article