CAD: चालू खाता घाटा में आई कमी,अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 10.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

CAD: वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के दौरान वस्तु व्यापार घाटा 71.6 अरब डॉलर रहा, जो 2022-23 की इसी तिमाही में 71.3 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक है।सॉफ्टवेयर निर्यात, व्यापार और यात्रा सेवाओं के बढ़ने से सेवा निर्यात में सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

CAD:देश का चालू खाते का घाटा (CAD) चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 10.5 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.2 प्रतिशत रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछली जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 11.4 अरब डॉलर तथा एक साल पहले 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 16.8 अरब डॉलर था।शुद्ध एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) प्रवाह अप्रैल-दिसंबर, 2023 में 8.5 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2022-23 की इसी अवधि में यह 21.6 अरब डॉलर था।

CAD India

चालू खाता घाटा

सॉफ्टवेयर निर्यात का कैसा रहा हाल

End of Feed