कच्चा तेल 4 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, LPG के बाद पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता,मई 2022 से इंतजार

Crude Price At 4 Month Low: तेल की अच्छी सप्लाई और बढ़ते भंडार के संकेतों ने ओपेक प्लस , सऊदी अरब और रूस की ओर से गिरावट को कंट्रोल करने की कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इसके अलावा इजराइल-हमास युद्ध का भी असर नहीं हुआ है। इसके अलावा चीनी तेल रिफाइनरी थ्रूपुट में मंदी की आशंका ने भी निवेशकों की डिमांड को रोका है।

Crude Price At 4 Month Low: कच्चा तेल की कीमतें 4 महीने के निम्नतम स्तर पर आ गई हैं। ब्रेंट क्रूड 3.76 डॉलर यानी 4.6 फीसदी गिरकर 77.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (डब्ल्यूटीआई) 3.76 डॉलर यानी 4.9 फीसदी गिरकर 72.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। साफ है कि कच्चा तेल जिस तरह सस्ता हो रहा है, उससे सस्ते पेट्रोल-डीजल की आस बढ़ गई है। अब देखना यह है कि भारत में पेट्रोलियम कंपनियां लोगों को राहत देती हैं या नहीं। मई 2022 के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं हुआ है।

crude oil, petrol-diesel price

पेट्रोल-डीजल पर राहत का इंतजार

क्यों सस्ता हो रहा है कच्चा तेल

तेल की अच्छी सप्लाई और बढ़ते भंडार के संकेतों ने ओपेक प्लस , सऊदी अरब और रूस की ओर से गिरावट को कंट्रोल करने की कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इसके अलावा इजराइल-हमास युद्ध का भी असर नहीं हुआ है। इसके अलावा चीनी तेल रिफाइनरी थ्रूपुट में मंदी की आशंका ने भी निवेशकों की डिमांड को रोका है। जिसका असर वायदा कीमतों पर दिख रहा है। इसके अलावा दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक चीन में रिफाइनर्स ने अक्टूबर में डेली प्रोसेसिंग रेट घटा दिए। यानी उत्पादन कम कर दिया है। वहीं पिछले सात महीनों में पहली बार हुआ है , जब अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में गिरावट आई है।

End of Feed