Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से नीचे, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 7, 2023, 11:15 AM IST

Crude Oil Price: ट्रोल-डीजल के रेट आने वाले दिनों में कम हो सकते हैं। खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर संशोधन तभी करेंगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर हो जाएंगी।

Crude Oil Price: ब्रेंट क्रूड वायदा 74.30 डॉलर प्रति बैरल पर और यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड वायदा 69.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और यह 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं। इससे पेट्रोल-डीजल के रेट आने वाले दिनों में कम हो सकते हैं। खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर संशोधन तभी करेंगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर हो जाएंगी। बता दें भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 570वें दिन भी नहीं बदले हैं।

crude Oil

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां।

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2.5 फीसदी की गिरावट आने के पीछे अमेरिकी गैसोलीन इन्वेंट्री में उम्मीद से कहीं अधिक वृद्धि है, जिसने बाजारों को मांग के बारे में चिंतित कर दिया और कच्चे तेल के स्टॉक में गिरावट को कम कर दिया। पिछले सप्ताह अमेरिकी गैसोलीन (Petrol) स्टॉक में 5.4 मिलियन बैरल की वृद्धि हुई। बता दें मजबूत अमेरिकी डॉलर और मांग को लेकर चिंताओं के कारण मंगलवार को तेल की कीमतों में लगभग पांच महीने की गिरावट देखी गई।

End of Feed