Crude $100 पार, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कंपनियों को हो रहा भारी घाटा

क्रूड ऑयल के दाम फिर 100 डॉलर पार हो गया है। भारतीय बास्केट में क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। जबकि, सितंबर का औसत 100 डॉलर से ऊपर बना हुआ है।

Crude Oil Price Petrol Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर भारत की चिंता बढ़ा दी है। बेंचमार्क Brent Crude $100 प्रति बैरल के पार निकल गया है। इसके अलावा भारतीय बास्केट में क्रूड की कीमत बुधवार को 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। वहीं, सितंबर का औसत भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है। क्रूड के दाम बढ़ने का असर फिलहाल भारतीय बाजार में डीजल-पेट्रोल के दाम पर नहीं पड़ा है। लेकिन, कंपनियों का घाटा बढ़ता जा रहा है।

Crude Oil Price

क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी

कंपनियों को हो रहा बड़ा नुकसान

सरकारी तेल कंपनियों यानी OMCs फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड से भी महंगा तेल खरीद कर आपूर्ति बनाए हुए हैं। ऐसे में कंपनियों का घाटा बढ़ रहा है। ICRA के मुताबिक सितंबर में अब तक के औसत के आधार पर OMCs को पेट्रोल पर करीब ₹5 प्रति लीटर और डीजल पर करीब ₹23 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे क्रूड और अन्य लागत के मुकाबले कंपनियां घरेलू बाजार में कम कीमत पर ईंधन बेच रही हैं।

End of Feed