Sensex में 2 सेकंड में हुई करोड़ों की हेराफेरी! SEBI ने दो फर्म को किया बाजार से बाहर

नए क्लोजिंस सिस्टम CAS के दौरान SENSEX में महज 2 सेकंड के भीतर करोड़ों की हेराफेरी की गई। SEBI ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए दो फर्म को बाजार से बाहर कर दिया है।

SEBI Action on Sensex Closing Auction Session Manipulation : शेयर बाजार के नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने Sensex के नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) में कथित हेरफेर के मामले में दो फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने Copthall Mauritius Investment और Mansi Share and Stock Broking को शेयर बाजार से बाहर कर दिया है। सेबी ने इन दोनों फर्मों को बाजार से सिर्फ बाहर ही नहीं किया है। बल्कि, हेरफेर के जरिये कमाए गए ₹3.68 करोड़ के प्रॉफिट को भी वसूलने का का आदेश दिया है। यह मामला 13 अगस्त, 2026 के सेंसेक्स एक्सपायरी डे का है। यह CAS लागू होने के बाद SEBI की शुरुआती बड़ी कार्रवाई है।

sensex cas sebi

सेंसेक्स की एक्सपायरी के दिन हुई हेराफेरी

Sensex में अचानक आए 3 बड़े उछाल

SEBI की जांच में CAS के दौरान Sensex में तीन तेज उछाल सामने आए। पहला उछाल 15:23:16 से 15:23:26 के बीच देखा गया। इसके बाद 15:24:08 से 15:24:20 के बीच Sensex करीब 132.67 points उछला। तीसरे उछाल में 15:25:49 से 15:26:17 के बीच इंडेक्स में करीब 405.08 अंक की तेजी आई। SEBI के मुताबिक ये बदलाव सिर्फ 2 से 28 सेकंड की बेहद छोटी अवधि में हुए। खास बात यह रही कि इन तेज उछालों के बीच Sensex की ओवरऑल ट्रेजेक्टरी नीचे की तरफ थी। जब इसकी जांच की गई, तो गड़बड़ी सामने आई और यह एक्सपायरी डे पर डेरिवेटिव्ज (ऑप्शन) की पोजिशन से जुड़ा मामला निकला।

End of Feed