Crizac IPO: 1000 करोड़ रुपये का IPO लाएगी क्राइजैक, हायर एजुकेशन के लिए कई देशों में कराती है भारतीय छात्रों का एडमिशन

Crizac IPO: क्राइजैक यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हायर एजुकेशन के ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस में इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। अब कंपनी 1000 करोड़ रु का आईपीओ लाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्राइजैक लाएगी 1000 करोड़ का आईपीओ
  • भारतीय छात्रों का विदेशों में कराती है एडमिशन
  • यूके के ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस से है मजबूत रिलेशन

Crizac IPO: स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर क्राइजैक (Crizac) आईपीओ लाएगी। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन कर दिया है। इसके आईपीओ में केवल प्रमोटरों द्वारा शेयर बेचे जाएंगे। नये शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी। प्रमोटर पिंकी अग्रवाल ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 159 करोड़ रुपये और मनीष अग्रवाल 841 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचेंगे। क्राइजैक की 100 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटरों के पास है। विकास अग्रवाल, उनकी पत्नी पिंकी अग्रवाल और भाई मनीष अग्रवाल कंपनी के मुख्य प्रमोटर हैं।

Crizac IPO

1000 करोड़ रुपये का IPO लाएगी क्राइजैक

ये भी पढ़ें -

क्या करती है क्राइजैक

क्राइजैक यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हायर एजुकेशन के ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस में इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और उच्च अदर इनकम के कारण ऑपरेटिंग मार्जिन में तेज गिरावट के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 66.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 110.1 करोड़ रुपये रहा।

End of Feed