क्रिकेट वर्ल्ड कप और शेयर बाजार का अजब संयोग, जब-जब भारत हारा अगले दिन दिखी गिरावट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 21, 2023, 01:26 PM IST

Cricket World Cup and share bazar coincidence : यह अजब संयोग है कि वर्ल्ड कप या ICC टूर्नामेंट में जब भी टीम इंडिया ने कोई बड़ा मैच हारा है, उसके अगले दिन निफ्टी नीचे आया है।

Cricket World Cup and share bazar coincidence : वर्ल्ड कप फाइनल (Cricket World Cup Final) में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद अगले दिन शेयर बाजार में भी निराशा मिली। निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती घंटे में ऊपर उठने की काफी कोशिश करने के बावजूद अंत में 0.19 फीसदी गिरकर 19,649 के स्तर पर बंद हुआ।

Cricket World Cup and share bazar coincidence

बाजार ने नॉकआउट मैच में क्रिकेट टीम की बड़ी हार को भी लगभग उसी तरह लिया है।

हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। यह अजब संयोग है कि वर्ल्ड कप या ICC टूर्नामेंट में जब भी टीम इंडिया ने कोई बड़ा मैच हारा है, उसके अगले दिन निफ्टी नीचे आया है। लगभग हर बार जब भारत किसी बड़ी आईसीसी प्रतियोगिता से बाहर हुआ है, तो अगले सत्र में निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ है। इतना ही नहीं, कभी-कभी बाजार ने नॉकआउट मैच में क्रिकेट टीम की बड़ी हार को भी लगभग उसी तरह लिया है।

End of Feed