Adani Group and SBI get relief from Credit sight: अडानी ग्रुप के लिए एक और राहत की खबर आई है। फिच की सहयोगी रिसर्च फर्म क्रेडिट साइट ने कहा है कि अडानी ग्रुप को एसबीआई द्वारा दिए गए कर्ज को लेकर कोई बैंक पर कोई जोखिम नहीं है। क्योंकि एसबीआई द्वारा अडानी ग्रुप को दिया गया कर्ज उसके कुल कर्ज का केवल 0.88 फीसदी है। एसबीआई ने अडानी ग्रुप को 27000 करोड़ का कर्ज है।
अडानी ग्रुप को एसबीआई ने दिया है 27000 करोड़ रुपये का लोन
रिसर्च फर्म ने क्या कहा
फिच रेंटिंग की इकाई क्रेडिट साइट ने कहा है कि वित्त वर्ष 202-23 की तीसरी तिमाही के अंत तक अदानी समूह पर एसबीआई का कुल ऋण जोखिम उसकी ओर से दिए गए कुल ऋण का 0.88% है। और अडानी समूह को दिया कुल कर्ज नियमों के अनुकूल है। इसके अलावा बैंक के पास प्रोविजनिंग के तहत करीब 33,800 करोड़ रुपये हैं। जो कि कुल कर्ज का करीब एक फीसदी है। इसे देखते हुए एसबीआई को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं है।
अडानी पर फिच ने क्या कहा
फिच के अनुसार कि शार्ट सेलर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट का अडानी समूह की कंपनियों के रेटिंग्स और उनके सिक्योरिटिज पर फिलहाल कोई असर नहीं होने की संभवाना है। जिसकी उसने पहले से रेटिंग दे रखी है. इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने कहा कि है कंपनी के कैश फ्लो को लेकर उसके अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं आया है। फिच रेटिंग्स के इस बयान से अडानी समूह को फिलहाल राहत मिल सकती है।
