बिजनेस

इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत के मुकाबले इतनी है कीमत

भारत में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं इतना महंगा सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ देशों में सोने की कीमतें भारत की तुलना में काफी कम हैं। अगर आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो जानिए वो देश जहां आज भी सोना सस्ता और किफायती है।

Image

Cheapest Gold Countries

भारत में सोने की कीमतें दिन पर दिन आसमान छू रही हैं। 6 अक्टूबर को 24K सोने का रेट 1,20,910 रुपए प्रति 10 ग्राम है. भारत में सोना इतना महंगा हो गया कि आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। लेकिन कई ऐसे देश हैं जहां आज भी सोने की कीमतें भारत के मुकाबले काफी कम हैं। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां सोना आज भी भारत के मुकाबले काफी सस्ता है।

यहां सबसे ज्यादा सस्ता है सोना

इस मामले में सबसे सस्ता देश यूएई है। ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ के नाम से मशहूर यूएई में सोना आम तौर पर भारत से 10-15% सस्ता मिलता है। यहां सोने पर कोई वैल्यू एडेड टैक्स नहीं है और आयात शुल्क भी कम है, जिससे 10 ग्राम सोने पर करीब 14–15 हजार रुपये तक बचत हो सकती है।

थाईलैंड में भी कम है कीमत

थाईलैंड भी सोना खरीदने के लिए लोकप्रिय है, खासकर बैंकॉक और पटाया। यहां सोने के आभूषण कम मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण भारत से 5–10% सस्ते मिलते हैं, जिससे 10 ग्राम सोने पर 8–9 हजार रुपये तक बचत की जा सकती है।

सिंगापुर में भी इतनी कम है कीमत

सिंगापुर में सोना निवेश-ग्रेड होने के कारण सस्ता और भरोसेमंद है। यहां जीएसटी नहीं है और बाजार अच्छे से स्थापित है। इसलिए 10 ग्राम सोने पर 6–7 हजार रुपये की बचत की संभावना रहती है।

मलेशिया में कितना है रेट

मलेशिया में भी सोना भारत की तुलना में 5–10% सस्ता है। कम मेकिंग चार्ज और टैक्स की वजह से 10 ग्राम सोने पर 8–9 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।

सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

सोने की कीमतें कई कारणों से लगातार बढ़ रही हैं। सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग। इसके अलावा, जियो पॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर रही हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। भारत में रुपए की कमजोरी भी कीमतों को ऊपर धकेल रही है डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमत बढ़ जाती है। इसके अलावा, त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की लोकप्रियता और मांग में इजाफा भी कीमतों को ऊपर ले जाता है।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article