Core Sector Data: 8 प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 12.1 फीसदी बढ़ा, कोयला-सीमेंट क्षेत्र का अच्छा प्रदर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 08:55 PM IST

Core Sector Output:बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर सितंबर महीने में 9.2 प्रतिशत रही थी।आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि 8.6 प्रतिशत रही, जो पिछले साल समान माह में 8.4 प्रतिशत थी।

Core Sector Output: कोयला, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन इस साल अक्टूबर में 12.1 प्रतिशत बढ़ा। पिछले साल इसी महीने में इसमें 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। ये आंकड़े इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आठ प्रमुख क्षेत्रों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली - का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत का योगदान है।

core sector

प्रमुख उद्योग का अच्छा प्रदर्शन

कोयला-सीमेंट का अच्छा प्रदर्शन

बुनियादी उद्योगों में वृद्धि का प्रमुख कारण कमजोर तुलनात्मक आधार और चार क्षेत्रों...कोयला, इस्पात, सीमेंट और बिजली में दहाई अंक में वृद्धि है।बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर सितंबर महीने में 9.2 प्रतिशत रही थी।आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि 8.6 प्रतिशत रही, जो पिछले साल समान माह में 8.4 प्रतिशत थी।समीक्षाधीन महीने के दौरान कोयला उत्पादन में 18.4 प्रतिशत तो इस्पात उत्पादन में 11 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि अक्टूबर 2022 में यह क्रमशः 3.8 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत रही थी।

End of Feed