Women Night Shift: महिलाओं को नाइट शिफ्ट कराएंगी फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसी कंपनियां, जानें कैसे करेंगी चुनौतियों का सामना

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 4, 2024, 10:44 AM IST

Women Night Shift: अमेजन इंडिया ने हाल ही में हरियाणा में अपने एक सॉर्टिंग सेंटर में नाइट शिफ्ट में महिलाओं (WINS) पहल की शुरुआत की है। दोनों ईकॉमर्स कंपनियों की अन्य राज्यों में नाइट शिफ्ट में भी महिलाएं काम कर रही हैं।

Women Night Shift: भारत की प्रमुख ईकॉमर्स और डिलीवरी कंपनियां - फ्लिपकार्ट , ज़ोमैटो और अमेज़न ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स को बढ़ावा देने के लिए रात की पाली में महिलाओं की भर्ती करने का बीड़ा उठा रही हैं। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट सितंबर 2023 से हरियाणा में फुलफिलमेंट और सॉर्टेशन सेंटरों के लिए महिलाओं को काम पर रख रहा है। अमेजन इंडिया ने हाल ही में हरियाणा में अपने एक सॉर्टिंग सेंटर में नाइट शिफ्ट में महिलाओं (WINS) पहल की शुरुआत की है। दोनों ईकॉमर्स कंपनियों की अन्य राज्यों में नाइट शिफ्ट में भी महिलाएं काम कर रही हैं।

Women Night Shift: महिलाओं को नाइट शिफ्ट कराएंगी फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसी कंपनियां, जानें कैसे करेंगी चुनौतियों का सामना

ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स में बढ़ेगी महिलाएं

जोमैटो जैसी अन्य कंपनियों सहित ये कंपनियां ब्लू-कॉलर वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। सीआईईएल एचआर सर्विसेज के अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में ईकॉमर्स कंपनियों के कुल कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी लगभग 10% है। जो आगे बढ़ने की उम्मीद है। 2024 में इस उद्योग में महिला कार्यबल का आकार 25% बढ़ सकता है।

End of Feed