बिजनेस

Colgate-Palmolive India Q1 Results: कोलगेट-पामोलिव का मुनाफा 364 करोड़ रुपये पर पहुंचा, बिक्री 13 फीसदी बढ़ी

Colgate-Palmolive India Q1 Results: कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 273.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

Image

कोलगेट-पामोलिव इंडिया

Photo : Times Now Digital

Colgate-Palmolive India Q1 Results: रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया का जून, 2024 को समाप्त पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 363.98 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के उत्पादों की मांग बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,485.76 करोड़ रुपये हुई

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 273.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,485.76 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,314.73 करोड़ रुपये रही थी।

ग्रामीण बाजारों में मांग में लगातार वृद्धि

सीपीआईएल ने कहा, ‘‘इस तिमाही में ग्रामीण बाजारों में मांग में लगातार वृद्धि देखी गई, जो लगातार दूसरी तिमाही में शहरी बाजारों में वृद्धि से अधिक रही। इसके साथ ही टूथपेस्ट, टूथब्रश और पर्सनल केयर के अच्छे प्रदर्शन के कारण, तिमाही के दौरान घरेलू राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 8.46 प्रतिशत बढ़कर 1,030.86 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 13.55 प्रतिशत बढ़कर 1,520.11 करोड़ रुपये रही।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article