बिजनेस

कोल्डप्ले, दिलजीत के कंसर्ट से बढ़ी फ्लाइट बुकिंग, मुंबई में 350% की वृद्धि

Coldplay and Diljit Dosanjh concerts: इन दोनों संगीत कार्यक्रमों में शामिल होने और अपने पसंदीदा कलाकारों को सुनने के लिए देशभर से प्रशंसकों के बीच यात्रा बुकिंग में उछाल देखा जा रहा है। दिलजीत के अन्य कंसर्ट दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों के लिए भी हवाई टिकटों की बुकिंग में औसतन 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Image

Diljit Dosanjh and Ed Sheeran. Credit: Instagram/DiljitDosanjh

Coldplay and Diljit Dosanjh concerts: विदेशी बैंड ‘कोल्डप्ले’ के मुंबई और भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ एवं अन्य शहरों में होने वाले संगीत कार्यक्रमों में शामिल होने की प्रशंसकों की चाहत से हवाई टिकटों की बुकिंग 300 प्रतिशत बढ़ गई है। ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी ‘इक्सिगो’ ने बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता बैंड कोल्डप्ले अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ वर्ल्ड टूर के तहत 18-21 जनवरी के दौरान मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना कार्यक्रम पेश करने वाला है। पंजाबी संगीत के लोकप्रिय गायक दिलजीत भी अपने ‘दिल-उमिनाती’ इंडिया टूर के तहत इस साल दिसंबर में चंडीगढ़ में एक कंसर्ट में हिस्सा लेंगे।

फ्लाइट बुकिंग में 350% की वृद्धि

इन दोनों संगीत कार्यक्रमों में शामिल होने और अपने पसंदीदा कलाकारों को सुनने के लिए देशभर से प्रशंसकों के बीच यात्रा बुकिंग में उछाल देखा जा रहा है। विमानों के अलावा ट्रेन और बस बुकिंग से जुड़े ऑनलाइन सर्च में तेज वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट कहती है कि मुंबई में फ्लाइट बुकिंग में सालाना आधार पर 350 प्रतिशत की जबर्दस्त वृद्धि देखी गई है। वहीं दिलजीत के कंसर्ट के लिए चंडीगढ़ की हवाई बुकिंग में 300 प्रतिशत का उछाल आया है।

अन्य शहरों में फ्लाइट बुकिंग में 100% की वृद्धि

दिलजीत के अन्य कंसर्ट दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों के लिए भी हवाई टिकटों की बुकिंग में औसतन 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इक्सिगो ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक वाजपेयी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय यात्रियों की प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण बदलाव देखा है। अधिक लोग संगीत समारोहों और त्योहारों पर खर्च करने को तैयार हैं। लाइव कंसर्ट में शामिल होने का जुनून प्रशंसकों को यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहा है।’’

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article