IPO Alert : भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में Soft Drinks दिग्गज, अगले साल तक होगी लिस्टिंग

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका कोला अपनी होल्डिंग कंपनी के जरिये भारतीय शेयर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी ने अपनी बोटलिंग आर्म हिंदुस्तान कोका कोला के आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है।

Coca-Cola IPO Alert : कोका कोला की होल्डिंग कंपनी Hindustan Coca-Cola भारतीय शेयर बाजार में अगले साल तक लिस्ट हो सकती है। कोका कोला अपने प्रोडक्ट्स के सबसे तेजी से बढ़ रहे बाजार में वैल्यू अनलॉकिंग का मौका देख रही है। इसके लिए कंपनी 2027 तक अपनी बोटलिंग आर्म हिंदुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स को भारतीय बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी भारत में कोका कोला के साथ ही Thums Up, Sprite and Fanta जैसे ब्रांड की बोटलिंग को हैंडल करती है।

Coca Cola IPO

कोका कोला IPO

कोका कोला ने सोमवार को बताया कि कंपनी भारत में अपनी होल्डिंंगकंपनी हिंदुस्तान कोका कोला के IPO की संभानाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी 2027 तक अपनी इस होल्डिंग कंपनी को BSE-NSE जैसे स्टॉक्स एक्सचेंज पर लिस्ट करना चाहती है। इसके जरिये कंपनी को न सिर्फ भारतीय बाजार में अपनी होल्डिंग कंपनी की वैल्यू अनलॉकिंग का मौका मिलेगा। बल्कि, साथ ही ऑफर फॉर सेल के जरिये हिस्सेदारी घटाकर प्रॉफिट बनाने का अवसर भी मिलेगा।

End of Feed