कोयला और लिग्नाइट से बनेगी गैस, सरकार 37500 करोड़ रुपये करेगी खर्च, आज अहम बैठक

Coal Lignite Gasification: केंद्र सरकार कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना पर आज बैठक करेगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा, निवेश, रोजगार और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Coal Lignite Gasification : केंद्र सरकार देश में कोयला (Coal Gasification) और लिग्नाइट (Lignite Gasification) से गैस बनाने की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इसी दिशा में सरकार ने 37,500 करोड़ रुपये की नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना को सफल बनाने और उद्योगों को इससे जोड़ने के लिए कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) आज गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगा। सरकार का मानना है कि कोयले का पारंपरिक इस्तेमाल करने के बजाय उससे गैस तैयार करना अधिक उपयोगी, आधुनिक और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Coal Lignite Gasification, Coal Gasification, Lignite Gasification, Coal Ministry, Government Scheme

कोयला से गैस बनाने की परियोजनाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा (तस्वीर-istock)

क्या है कोयला गैसीकरण योजना

कोयला गैसीकरण एक ऐसी तकनीक है जिसमें कोयले और लिग्नाइट को रासायनिक प्रक्रिया के जरिए गैस में बदला जाता है। इस गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, स्टील उद्योग और अन्य औद्योगिक कार्यों में किया जा सकता है। इससे कोयले का बेहतर इस्तेमाल संभव होगा और आयातित ईंधन पर निर्भरता भी कम की जा सकेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सरकार ने इस तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य निजी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को नई गैसीकरण परियोजनाओं में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार चाहती है कि देश में अधिक से अधिक आधुनिक संयंत्र स्थापित हों ताकि ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिल सके।

End of Feed