Coal India dividend: नवरत्न कंपनियों शामिल कोल इंडिया (Coal India) के दिसंबर तिमाही रिजल्ट में ग्रोथ 17 फीसदी रही। जिसको चलते बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हर शेयर पर 5.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड देने की बात कही है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी निर्धारित की है, जबकि इसका डिस्ट्रिब्यूशन 12 मार्च निर्धारित किया गया है। कंपनी ने इस इस ऐलान के बाद वित्त वर्ष के लिए कुल डिविडेंड ₹20.5 प्रति शेयर हो गया है। पिछले साल नवंबर में कोल इंडिया ने हर शेयर पर ₹15.25 का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया था।
बोर्ड ने इसके अलावा मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के रूप में मुकेश अग्रवाल की नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। अग्रवाल ने 8 फरवरी को कोयला खनन समूह के निदेशक (वित्त) का पद ग्रहण किया था।
कोल इंडिया शेयर की कैसे रही चाल
कोल इंडिया के शेयर सोमवार को 4.80 फीसद टूटकर 434.30 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को शेयर बाजार में भले गिरावट की वजह से इसका शेयर टूटा हो लेकिन पिछले छह महीने में कोल इंडिया के स्टॉक ने 85 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों को दोगुना से ज्यादा रिटर्न मिला है। इस अवधि के दौरान कोल इंडिया ने 103 फीसद का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 468.60 रुपये और लो लेवल 207.60 रुपये का है।
कैसा रहा कोल इंडिया का रिजल्ट
कंपनी ने सोमवार को अपने नतीजे घोषित करते हुए बताया कि उसने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17 फीसद की उछाल पाई है। जो 31 दिसंबर, 2023 में 9,069 करोड़ रुपये थी। जबकि, पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी को 7,755 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। तीसरी तिमाही के दौरान टैक्स से पहले लाभ 12,375 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 17 प्रतिशत शानदार ग्रोथ को दिखाता है। नेट प्रॉफिट पिछली सितंबर तिमाही की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़कर ₹6,800 करोड़ तक पहुंच गया है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
