CNG 2 रुपये महंगी हुई, मुंबई में बढे दाम; ऑटो टैक्सी चालकों को बड़ा झटका

CNG Price Hike: मुंबई और इसके आसपास के लोग अभी सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो भरवा रहे थे लेकिन अब 2 रुपये बढ़ाकर इसे 86 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।

CNG Price Hike: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों (MMR Region) में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर महंगाई की खबर आई है। दिल्ली-एनसीआर के बाद अब मुंबई में भी सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। मुंबई में सीएनजी सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के दामों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई और इसके नजदीकी क्षेत्रों में सीएनजी की नई कीमत अब ₹75 से बढ़कर ₹77 प्रति किलोग्राम हो गई है। बढ़ी हुई ये नई दरें लागू कर दी गई हैं।

CNG price Hike

क्यों बढ़े सीएनजी के दाम?

कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में आ रहे बदलाव और इनपुट कॉस्ट (लागत) बढ़ने की वजह से सीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब मुंबई के उपभोक्ताओं की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ने जा रहा है।

End of Feed