बिजनेस

CMR Green Technologies IPO GMP : खुलते ही आधा भरा, डूबते बाजार में GMP ने भरी उड़ान

शेयर बाजार में जहां आज बड़ी गिरावट है। वहीं, जून 2026 के पहले मेनबोर्ड आईपीओ ने दमदार प्रदर्शन किया है। CMR Green Technologies IPO सब्सक्रिप्शन खुलते ही 50% भर गया है। वहीं, GMP ने भी दम दिखाया है।

Image

सीएमआर ग्रीम टेक्नोलॉजी आईपीओ की मजबूत शुरुआत

CMR Green Technologies IPO GMP : शेयर बाजार में भले ही चौतरफा बिकवाली चल रही है। लेकिन, प्राइमरी मार्केट (IPO Market) में एक बड़ा ट्रेंड शिफ्ट देखने को मिला है। CMR Green Technologies IPO बुधवार 3 जून, 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलते ही 50% से ज्यादा भर गया है। डूबते बाजार में इस आईपीओ का दमदार प्रदर्शन बता रहा है कि अब निवेशक बाजार में पहले से लिस्टेड कंपनियों की जगह नई कंपनियों पर दांव लगाने में रुचि ले रहे हैं।

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (x)ऑफर किए गए शेयर*बोली लगाए गए शेयरकुल राशि* (₹ करोड़)
एंकर1.0098,14,39398,14,393188.44
QIB (एंकर को छोड़कर)0.0065,42,92929,4060.56
NII1.3949,07,19768,08,152130.72
रिटेल0.841,14,50,12696,08,664184.49
कर्मचारी1.391,43,6782,00,3823.85
कुल0.722,30,43,9301,66,46,604319.61

कब तक खुला है आईपीओ

CMR Green Technologies IPO Timeline : इस इश्यू की टाइमलाइन की बात करें, तो यह 3 जून से 5 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस दौरान आम निवेशक बिड कर पाएंगे। इसके बाद 8 जून को शेयरों का अलॉटमेंट होना है। जबकि, 10 जून को NSE BSE पर इसकी लिस्टिंग होनी है।

कितना बड़ा है इश्यू?

CMR Green Technologies IPO Size : सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी आईपीओ का साइज करीब 630 करोड़ रुपये का है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है। यानी इश्यू से मिलने वाली पूरी रकम कंपनी के उन शेयर होल्डर्स के पास जाएगी, जो शेयर बेच रहे हैं। CMR Green Technologies IPO DRHP में दी गई जानकरी के मुताबिक OFS के तहत 3.29 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं।

कितनी है शेयर की कीमत?

CMR Green Technologies IPO Share Price : सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी आईपीओ फिक्स प्राइस मेथड के तहत लाया गया है। इसमें प्राइस बैंड की जगह शेयर की फिक्स प्राइस रखी गई है। पब्लिक ऑफरिंग के लिए रखे गए प्रत्येक शेयर की कीमत 192 रुपये रखी गई है।

क्या करती है कंपनी?

2006 में बनी CMR Green Technologies एक मेटल टेक कंपनी है। इसका मुख्य काम नॉन-फेरस मेटल रिसायक्लिंग और सेकंडरी एल्युमिनियम मार्केट से जुड़ा हे। खासतौर पर कंपनी एल्युमिनियम और जिंक डाई कास्टिंग अलॉय बनाने में महारत रखती है। कंपनी होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी और जिंदल स्टेनलेस जैसे प्रमुख OEM और टियर-1 ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं को सेवाएं देती है।

कितना है GMP?

CMR Green Technologies IPO GMP : इस साल लंबे समय के बाद कोई ऐसा मेनबोर्ड पब्लिक इश्यू आया है, जिसको लेकर ग्रे मार्केट में निवेशकों ने रुचि दिखाई है। इन्वेस्टरगेन पोर्टल के मुताबिक CMR Green Technologies IPO GMP करीब 64 रुपये है। इस तरह मौजूदा स्थिति के लिहाज से देखें, तो निवेशकों को 33.33 फीसदी तक लिस्टिंग गेन मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article