Share Market Closing Bell : शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन व्यापक खरीदारी का ट्रेंड रहा। निफ्टी और सेंसेक्स सहित ब्रॉड मार्केट में भी खरीदारी देखने का मिली, जिसके चलते एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो और मार्केट ब्रेड्थ बुल्स के फेवर में दिखी। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रिकवरी दर्ज की। Sensex 362.57 अंक यानी 0.48% चढ़कर 76,515.43 पर, जबकि Nifty 24.25 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 23,897.70 पर बंद हुआ। Nifty दिन में 24,005.75 तक पहुंचा, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण अपनी शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा बैठा। Sensex ने भी 76,883.14 का हाई बनाया, लेकिन अंत में 76,515 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में तेजी
बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने संभाला बाजार
आज बाजार को सबसे ज्यादा सहारा Financial Services और Private Bank शेयरों से मिला। Nifty Financial Services 0.49% और Financial Services 25/50 इंडेक्स 0.47% ऊपर रहा। Private Bank 0.28% चढ़ा, जबकि Financial Services ex-Bank में 0.80% और MidSmall Financial Services में 0.55% की तेजी रही।
Metal चमका, IT और Pharma पर दबाव
सेक्टोरल तस्वीर मिली-जुली रही। Nifty Metal 1.07% चढ़कर सबसे मजबूत सेक्टरों में रहा, जबकि Media 0.30% और Cement 0.43% ऊपर रहे। दूसरी तरफ IT 0.47%, Pharma 0.68%, Healthcare 0.87%, Auto 0.45% और Realty 0.90% नीचे बंद हुए।
Volatility में बड़ी गिरावट
बाजार में डर का स्तर भी कम हुआ। India VIX 6.63% गिरकर 10.59 पर आ गया। यानी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार में घबराहट कम रही। Broad market में भी तस्वीर अपेक्षाकृत संतुलित रही Smallcap 100 में 0.22% की तेजी रही, जबकि Midcap 100 0.25% नीचे रहा।
Global सेंटिमेंट से मिला सपोर्ट
ग्लोबल मार्केट में भी आज ज्यादातर संकेत सकारात्मक रहे। अमेरिकी बाजार के संकेतों में S&P 500 1.06% और Nasdaq 1.40% ऊपर रहे। एशिया में Nikkei 1.30%, Hang Seng 1.73%, Taiwan Weighted 1.49% और KOSPI 1.61% चढ़े। GIFT Nifty भी 0.33% की बढ़त में था।
क्रूड में नरमी, लेकिन स्तर अभी भी ऊंचा
कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की नरमी रही। Brent Crude करीब 95.51 डॉलर और Crude Oil 90.99 डॉलर पर था। वहीं Dollar Index 99.12 और USD/INR करीब 94.49 पर रहा। Crude में राहत बाजार के लिए सकारात्मक है, लेकिन कीमत अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, इसलिए यह आगे भी बाजार के लिए अहम ट्रिगर रहेगा।
