Closing Bell: 25,571 अंक पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 317 अंक की तेजी, इन 5 वजहों से भागा बाजार

20 फरवरी को बाजार में स्टॉक्स में मिश्रित रुख दिखा। NSE पर 1,500 से ज्यादा शेयरों में तेजी, लेकिन 1,600 से अधिक में गिरावट रही। वहीं, मेटल और PSU बैंक सेक्टर चमकते दिखे, जबकि IT में दबाव बरकरार रहा। जानिए गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार क्यों भागा?

Sensex Nifty Share Market Today: आज शेयर बाजार में NSE पर करीब 3,249 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,504 में तेजी और 1,638 में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 25,571 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 317 अंक की तेजी आई है। बाजार में हुई खरीदारी के चलते लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1,78,498.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

Stock Market Closing Today

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

कैसे रहा Nifty-Sensex का हाल?

निफ्टी में कारोबार की शुरुआत 25,406.55 अंक पर लगभग सपाट स्तर पर हुई। इसके बाद धीरे-धीरे खरीदारी लौटी और दोपहर बाद निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 25,663 अंक के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। जबकि, कारोबार की शुरुआत में ही 25,379.75 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरा। हालांकि, इसके बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली और दिन के आखिर में 0.46% की तेजी के साथ 116.90 अंक बढ़कर निफ्टी 25,571 . 25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सेंसेक्स 82,272.49 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 82,206.21 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरा और दिन के आखिर में 0.38% की तेजी के साथ 316.57 अंक बढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ।

End of Feed