बिजनेस

Closing Bell: 25,571 अंक पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 317 अंक की तेजी, इन 5 वजहों से भागा बाजार

20 फरवरी को बाजार में स्टॉक्स में मिश्रित रुख दिखा। NSE पर 1,500 से ज्यादा शेयरों में तेजी, लेकिन 1,600 से अधिक में गिरावट रही। वहीं, मेटल और PSU बैंक सेक्टर चमकते दिखे, जबकि IT में दबाव बरकरार रहा। जानिए गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार क्यों भागा?

Image

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

Photo : iStock

Sensex Nifty Share Market Today: आज शेयर बाजार में NSE पर करीब 3,249 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,504 में तेजी और 1,638 में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 25,571 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 317 अंक की तेजी आई है। बाजार में हुई खरीदारी के चलते लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1,78,498.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

कैसे रहा Nifty-Sensex का हाल?

निफ्टी में कारोबार की शुरुआत 25,406.55 अंक पर लगभग सपाट स्तर पर हुई। इसके बाद धीरे-धीरे खरीदारी लौटी और दोपहर बाद निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 25,663 अंक के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। जबकि, कारोबार की शुरुआत में ही 25,379.75 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरा। हालांकि, इसके बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली और दिन के आखिर में 0.46% की तेजी के साथ 116.90 अंक बढ़कर निफ्टी 25,571 . 25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सेंसेक्स 82,272.49 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 82,206.21 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरा और दिन के आखिर में 0.38% की तेजी के साथ 316.57 अंक बढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ।

ब्रॉड मार्केट में सीमित मजबूती

निफ्टी जहां करीब 0.46% चढ़कर 25,571 पर बंद हुआ। निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 में भी हल्की बढ़त रही। हालांकि स्मॉलकैप स्पेस में तस्वीर मिश्रित रही। वहीं, स्मॉलकैप 150 और 250 इंडेक्स में कमजोरी दिखी, जबकि कुछ मिडकैप इंडेक्स में सीमित बढ़त दर्ज हुई। यह दर्शाता है कि निवेशक अभी भी चयनात्मक रुख अपना रहे हैं।

मेटल और PSU बैंक सेक्टर में चमक

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल करीब 1.25% और निफ्टी PSU बैंक लगभग 1.68% उछला। मजबूत कमोडिटी संकेत और सरकारी बैंकों में खरीदारी ने इन सेक्टरों को सपोर्ट दिया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में भी स्थिर मजबूती देखने को मिली।

IT और मीडिया में दबाव

निफ्टी IT करीब 1% फिसला और निफ्टी मीडिया में भी कमजोरी दर्ज हुई। लगातार गिरावट से IT इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है, जिससे बाजार की कुल रफ्तार सीमित रही। मिडस्मॉल हेल्थकेयर और केमिकल्स जैसे सेक्टरों में भी हल्की गिरावट दिखी।

वोलैटिलिटी और निवेशक सतर्कता

इंडिया VIX में हालिया उछाल ने बाजार में अस्थिरता का संकेत दिया है। 52 हफ्ते के लो पर ज्यादा शेयर पहुंचना इस बात की ओर इशारा करता है कि निवेशक अभी पूरी तरह आक्रामक नहीं हुए हैं। कुल मिलाकर बाजार में रिकवरी के संकेत तो दिखे, लेकिन सेक्टर रोटेशन और चयनात्मक खरीदारी का दौर जारी है। आने वाले सत्रों में वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की चाल बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

किन वजहों से चढ़ा बाजार?

अमेरिकी बाजारों में मजबूती और टेक शेयरों में रिकवरी ने घरेलू बाजार की धारणा को बेहतर किया। ग्लोबल इंडेक्स के सकारात्मक संकेतों ने शुरुआती कारोबार में खरीदारी को बढ़ावा दिया, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने बढ़त के साथ शुरुआत की। इसके अलावा हिंडाल्को, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे मेटल शेयरों में 2–3% की तेजी ने इंडेक्स को मजबूत आधार दिया। वहीं, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में बढ़त ने बाजार को पुश दिया। इसक साथ ही बैंकिंग सेक्टर में स्थिर एसेट क्वालिटी और क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे दिग्गज शेयरों में 1–2% की तेजी ने इंडेक्स को ऊपर बनाए रखने में मदद की। कुल मिलाकर वैश्विक मजबूती, मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी तथा चुनिंदा लार्जकैप में तेजी ने बाजार को शुरुआती सत्र में मजबूत आधार प्रदान किया।

  1. मजबूत ग्लोबल संकेतों ने बाजार की शुरुआत को सपोर्ट दिया।
  2. मेटल शेयरों में 2–3% की तेजी से इंडेक्स को बल मिला।
  3. बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी लौटी।
  4. चुनिंदा लार्जकैप शेयरों ने बढ़त को थामे रखा।
  5. मिडकैप में स्टॉक-विशिष्ट खरीदारी से ब्रॉड मार्केट को सहारा मिला।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article