Closing Bell : Nifty-Sensex भागे, बाकी बाजार पिछड़ा, डर का मीटर हुआ डाउन

भारत के शेयर बाजार में आज मिलाजुला कारोबार हुआ। एक तरफ बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ा उछाल देखने को मिला। वहीं, दूसरी तरफ मार्केट ब्रेड्थ कमजोर नजर आई। इसके अलावा डर का मीटर यानी इंडिया विक्स डाउन हुआ।

Stock Market Closing Bell Nifty Sensex Today : शेयर बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex, और Nifty के साथ Nifty IT में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं, दूसरी तरफ ब्रॉड मार्केट में बिकवाली हावी रही। हालांकि, दिन की शुरुआत में डर का मीटर, यानी India Vix जहां तेजी से ऊपर जा रहा था, दिन के आखिर में इसमें करीब 4 फीसदी की कमी आई है, जो बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

Closing Bell nifty sensex

शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का कारोबार?

बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स दिन में उछलकर 74,330.29 के स्तर तक पहुंच गया। दिन के आखिर में Sensex 2.11% की तेजी के साथ 1533.72 अंक ऊपर 74,315.61 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,056.40 अंक तक उछल गया। हालांकि, दिन के आखिर में 1.66% की तेजी के साथ 374.65 अंक ऊपर 22,997.35 के स्तर पर सेटल हुआ।

End of Feed